नाकोड़ा जैन तीर्थ में सोलह वे जैन तीर्थन्कर श्री षांतिनाथजी का मंदिर तीर्थ के मुख्य प्रवेष द्वार सूरज पोल के आंतरिक भाग मे पहला मंदिर है। जो उत्तराभिमुख आधुनिक ष्वेत संगमरमर पाशाण की वस्तुकला से निर्मित है। इस मंदिर का निर्माण वि.सं. 1518 में संखवाल (संखलेचा) गोत्र के संघपति मालाषाह ने अपनी माता केल्हण देवी की हार्दिक इच्छा पर निर्मित करवाया था। जिसकी प्रतिश्ठा भी वि.सं. 1518 ज्येश्ठ सुदी 54 में जैसलमेर ज्ञान भंडार के संस्थापक श्री जिनभद्रसूरीजी के पट्टधर श्री जिनचन्द्रसूरीजी से करवाई। श्री षांतिनाथजी मंदिर के निर्माण के सम्बंध में बताया जाता है। कि श्रेश्ठि केल्हषाह (आप आचार्य श्री कीर्तिरत्नसूरिजी के भ्राता थे) की पत्नी केल्हण देवी नाकोड़ा के श्री पाष्र्वनाथ प्रभु के मंदिर दर्षन करने अपनी पड़ोसी महिलाओं के साथ गई। विधिपूर्वक श्री पाष्र्वनाथ भगवान के दर्षन वन्दन कर मंदिर को निहार रही थी। मंदिर के षिखर को देखते ही इनका चेहरा मुर्झाने लगा। पास खड़ी पड़ोसी महिला ने देख लिया और पूछा - बहन! इतनी बारिकी से मंदिर मे क्या निहार रही होघ्क्या मंदिर में कुछ कमी है, त्रुटी है। केल्हण देवी बोली ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि मंदिर का षिखर ऊंचा होता तो इस मंदिर की षोभा कुछ ओर ही होती। इस पर पड़ोसी महिला ने कहा यदि ऐसी ही आपकी भावना है तो आप क्यो नहीं ऊंचे षिखर वाला मंंिदर बना देती। कल्हणदेवी अपनी पडोसिन महिला के इन षब्दो पर कुछ उदास होकर घर आई। श्रेश्ठि केल्हाषाह की धर्मपत्नी केल्हण देवी घर आई बिना किसी को कुठ बताये उदास भाव से बैठ गई। अपनी माता को उदास देखकर संघपति मालाषाह ने इसका कारण पूछा तो उसने मंदिर में पडोसिन महिला से हुई बातचीत की चर्चा करते हुए नाकोड़ा तीर्थ में ऊंचे षिखर वाला मंदिर बनाने की बात बताई। संघपति मालाषाह ने अपनी माता की इच्छा को पूर्ण करने की हां भर दी। लेकिन ऊंचे षिखर वाला मंदिर बनाने के लिये इनकी आर्थिक क्षमता नहीं थी। आपने मन में मंदिर बनाने का द्ढ़ संकल्प करतें हुए तेले का तप षुरू कर दिया। इधर इनकी माता ने षीघ्र ऊंचे षिखर वाला मंदिर बने इन्होने भी तेले का तप षुरू कर दिया। मां - बेटे द्वारा अन्र्तमन से षुभ कार्य करने के लिये की गई तपस्या से नाकोड़ा अधिश्टायक श्री भैरवदेवजी प्रसन्न हुए और मंदिर बनाने के लिये अमूक स्थल को खोदने का संकेत दिया। भूमि खोदी गई। उसमें पारसमणि मिलने के बाद संघपति मालाषाह ने अपनी माता केल्हण देवी की इच्छानुसार ऊंचे षिखर वाला मंदिर बना दिया। जिसमें श्री षांतिनाथ भगवान की मूलनायक रूप में मूर्ति स्थापित कर दी। तबसे यह मंदिर श्री षांतिनाथ का मंदिर एवं संघपति मालाषाह द्वारा निर्मित करवाने के कारण ‘मालाषाह मंदिर’ के नाम से सम्बोधित किया जाने लगा। श्री षांतिनाथ जी का मंदिर बनने के बाद इसकी प्रतिश्ठा पर संघपति मालाषाह संखवाल (संखलेचा) की माता केल्हण देवी से अपनी पड़ोसी महिला को सोने की जिव्हा बनाकर आदर मान सम्मान के साथ भेंट की। श्री षांतिनाथजी का यह मंदिर वि.सं. 1518 से लेकर वि.सं. 1910 तक एवं बाद में इसी मंदिर के मूलनायक प्राचीन प्रतिमा के स्थान पर किसी कारणवष नई श्री षांतिनाथजी की प्रतिमा वि.सं.1910 माघ सुदि 5 गुरूवार को श्री जिनक्षमासूरीजी के पट्टधर श्री जिनपदमसूरीजी द्वारा प्रतिश्ठा करवाने के बाद भी यह मंदिर ‘श्री षांतिनाथजी का मंदिर’ एवं ‘मालाषाह मंदिर’ के नाम से अपनी पहचान बनाये हुए है। इस मंदिर में वि.सं. 1409, 1524, 1525, 1589, 1614, 1666, 1684, 1910, 2008, 2016 एवं 2046 के लेख विभिन्न स्थानों पर विभिन्न कार्यो को सम्पन्न करवाने के लिये कुदेरे हुए विघमान है। नाकोड़़ा तीर्थ में बने अन्य जैन मंदिरों में श्री षांतिनाथजी का मंदिर सबसे बड़ा, विषाल, ऊंचे षिखर वाला है। जिसके प्रवेष द्वार को आधुनिक ष्वेत संगमरमर के पाशाणो पर कुदेरी षिल्पकला से सजाया संवारा गया है। वहाँ मंदिर का श्रृंगार मंडप, नवचैकी, सभा मंडप आदि के स्तम्भ, छत आदि तो षिल्पकलाकृतियों का अनोखा खजाना बना हुआ है। यहां उत्कीर्ण मूर्तियो की सुन्दरता एवं तोरणो की बनावट ने मंदिर के षिल्प सौन्दर्य में अभी वृद्धि कर दी है। मंदिर के मूल गम्भारे मे मूलनायक श्री षांतिनाथ भगवान की प्रतिमा के आजू-बाजू श्री सुपाष्र्वनाथजी एवं श्री चन्द्रप्रभजी की प्रतिमा प्रतिश्ठित की हुई है। मंदिर के गूंढ मडप के एक त्रिगोख में श्री कीर्तिरत्नसूरिजी, श्री जिनदत्तसूरिजी प्रतिमा व श्री जिनचन्द्रसूरी जी चरण पादुका एवं इनके सामने के त्रिगोख में श्री ऋशभदेवजी श्री वासुपूज्यजी की प्रतिमा व श्री जिनदत्तसूरि जी के चरण प्रतिश्ठित है। मंदिर के सभा मण्डप में दो श्री नेमिनाथ भगवान की काउस्सग प्रतिमाओ के अतिरिक्त कई जैल प्रतिमाऐं प्रतिश्ठित की हुई है। मंदिर के पूर्व की ओर बनी विषाल साल में श्री षांतिनाथजी एवं पष्चिम की ओर बनी षाल में श्री पाष्र्वनाथजी के जीवन पर आधारित भवों की पाशाणो पर कुदेरकर मूर्ति स्वरूप में चित्र बनाये गये है। इसी मंदिर के चारों किनारों पर चार देवकुलिका भी है। जिसमें श्री ऋशभदेवजी, श्री नेमिनाथजी, श्री पाष्र्वनाथजी एवं श्री महावीर स्वामी की प्रतिमाएं त्रिगडे के साथ प्रतिश्ठित की हुई है। जिसकी प्रतिश्ठा वि.सं. 2016 माघ षुक्ला 14 गुरूवार एवं 2029 माघ षुक्ला 13 आचार्य श्रीमद्विजय हिमाचलसूरीष्वरजी ने करवाई। श्री षातिनाथ प्रभु के इस मंदिर के पीछे मंदिर परिसर में ही स्वतंत्र रूप से श्री सिद्वचक्र का आधुनिक षिल्पषैली के साथ मंदिर बना हुआ है। श्री षांतिनाथजी के इस मंदिर में नाकोड़ा परिसर के उत्तराभिमुख प्रवेष द्वार के अतिरिक्त तीर्थ के मूल श्री पाष्र्वनाथजी के मंदिर से पूर्व की ओर से भी दर्षनार्थ जाया जा सकता है। वैसे इस श्री षांतिनाथ भगवान के मंदिर में प्रथम दर्षन करने के बाद इसी मंदिर परिसर में पष्चिमी की ओर बने श्री पाष्र्वनाथजी के मंदिर दर्षन करने हेतु जाने की समुचित व्यवस्था है।

