नाकोड़ा अधिश्टायक श्री भैरवदेवजी के स्वप्न संकेत के अनुसार साध्वी श्री सुन्दरश्रीजी ने वि.सं. 1958 में नाकोड़ा तीर्थ की यात्रा की। इस तीर्थ की जीर्ण-षीर्ण स्थिति को देखकर वि.सं. 1960 में इसके जीर्णोद्वार का कार्य आरम्भ करवाया। तब से तीर्थ के प्रति जैन धर्मावलम्बियों के रूझान ब

 

वि.सं. 1965 मे जोधपुर के यति श्री जवाहरमलजी नाकोड़ा की यात्रा पर आये और साध्वी श्री सुन्दरश्रीजी के तीर्थ के जीर्णोद्वार सहयोगी बालोतरा के श्रीपूज्य श्री जिन फतेन्द्रसूरिजी से मिले। दोनो ने अन्य कई तीर्थ षुभचिन्तको से विचार विमर्ष कर भगवान श्री पार्ष्वनाथजी के जन्मोत्सव पोश वदी दसमी मेले का आयोजन करने का निर्णय लिया और इसी वर्श वि.सं. 1965 में नाकोडे में मेले का आयोजन षुरू कर दिया। तब से यह मेला नाकोड़ा मेला, नाकोड़ा पोश वदी दसमी पर मेला आदि नाम से प्रतिवर्श लगता आ रहा है। मेला प्रारम्भ में जमते - जमते अब तो अपनी लोकप्रियता की ऊचाई को छूने लग गया है। अब इस नाकोड़ा तीर्थ के पोश वदी दसमी के वार्शिक मेले में हजारो की संख्या में श्रद्वालू भक्तगण भाग लेने को आते है।

 

श्री पार्ष्वनाथ भगवान के जन्म दिवस पोश वदी दसमी को आयोजित होने वाले नाकोड़ा मेले की त्रिदिवसीय व्यवस्था श्री जैन ष्वेताम्बर नाकोड़ा पार्ष्वनाथ तीर्थ ट्रस्ट मण्डल द्वारा की जाती है। मेले में भाग लेने वाले यात्रियो के आवास, बिजली, पानी, सुरक्षा, बिस्तर, भोजन आदि का माकूल प्रबन्ध किया जाता है। मेले के अवसर पर श्रद्वालू भक्तो अर्थात् मेलार्थियों के लिये निःषुल्क प्रसादी भोजन की नवकारसी के रूप में व्यवस्था भी की जाती है। मेले के अवसर पर पोश वदी दषमी अर्थात्् श्री पार्ष्वनाथ प्रभु के जन्म दिवस पर भव्य वरघोडे अर्थात् रथ यात्रा का आयोजन भी किया जाता है। जिसमें तीर्थ में उपस्थित जैनाचार्य, जैन साधु-साध्वीयों के साथ सभी वर्गो के लोग सम्मलित होते है। त्रिदिवसीय इस मेले में प्रतिदिन रात्री भक्ति का आयोजन भी होता है। वहां तीर्थ की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु पोश वदी दसमी की रात्री को जैन श्री संघ भी आयोजित होती है। जिसमें तीर्थ का वार्शिक बजट प्रस्तुत होने के बाद पारित किया जाता है।