श्री आदिनाथ मंदिर एवं श्री पुण्डरीक स्वामी मंदिर के बीच बनी छः चैकी मंडप के पश्चिम की तरफ श्री नाकोड़ा जैन तीर्थ का उन्नीसवे तीर्थन्कर श्री मल्लीनाथजी का चैमुखी मंदिर आया हुआ है। इस मंदिर के निर्माण से अब तक श्री मल्लीनाथ भगवान मूलनायक रहने के कारण यह ‘श्री मल्लीनाथ जैन मंदिर’ के रूप मे परिचायक रहा है। जब भारत पाक विभाजक के समय पाकिस्तान क्षेत्र में आई जैन बस्तियों में सिन्ध हाला मुल्तान आदि से जैन प्रतिमाऐ जब भारत में सुरक्षित लाई गई तब उन्हे इस मंदिर में मेहमान स्वरूप विराजमान किया। तब से यह ‘हाला वाला चैमुखी जैन मंदिर’ से पहचाना जाने लगा है।

            पूर्वाभिमुख बने इस मंदिर के मध्यभाग में चैमुख शिखरवाली छतरी बनी हुई है। जिसमें वि.सं. 2016 में आचार्य श्रीमद्विजय हिमाचलसूरीश्वरजी ने पन्यास प्रवर श्री कल्याणविजयजी द्वारा समय चार श्री आदिनाथजी, श्री अजीतनाथजी, श्री शांतिनाथजी एवं श्री श्रेयांसनाथजी की वि.सं. 2005 माघ शुक्ल 5 को अंजनशलाका की हुई प्रतिमाओं को यहां चैमुख छतरी में प्रतिष्ठित किया। तबसे यह मंदिर श्री चैमुखी मंदिर एवं श्री ऋषभदेव चैमुखी मंदिर से सम्बंधित किया जाने लगा है। इस चैमुखी मंदिर में पर्व से दक्षिण , पश्चिम, उत्तर एवं पुनः पूर्व की पावट पर तैतीस जैन तीर्थन्कर प्रतिमाऐं एवं दो चरण पादुकाऐ प्रतिष्ठित है। जिसमें से मंदिर की मुख पश्चिमी पावट पर पूर्वाभिमुख जैन प्रतिमाओ के बीच मूलनायक के रूप में श्री मल्लीनाथजी की प्रतिमा प्रतिष्ठित होने के कारण यह मंदिर ‘श्री मल्लीनाथ जैन मंदिर’ से अपनी पहचान बनाये हुए है। इस मंदिर में कांच की कलात्मक एव रंग बिरगी जड़ाई होने के कारण इस मंदिर को ‘कांच मंदिर’ के नाम से भी पुकारा जाता है। मंदिर के श्रृंगार एवं मूल गम्भारे वाले कक्ष पर गोलाकार गुम्बज भी बना हुआ है।